चीनी के दाम बढ़ने से चाय की ' चुस्की ' हो गई महंगी
https://www.shirazehind.com/2026/08/blog-post_875.html
जौनपुर। चीनी के दाम बढ़ने से मिठाईयों के दाम में इजाफा होने के साथ-साथ चाय की चुस्की भी महंगी हो गई है। पिछले पन्द्रह दिनों में चीनी 45 रुपए प्रति किलो से फुटकर में इस समय 65 रुपए प्रति किलो ग्राम हो गई जिससे मछलीशहर तहसील की स्थानीय बाजारों और जंघई रेलवे स्टेशन पर चाय दो रुपए से पांच रुपए तक महंगी हो गई है। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक होने के कारण ज्यादा दूध छेना और खोया बनने में प्रयोग हो रहा है ऐसे में चाय की दुकान चलाने वालों को दूध महंगे दामों पर मिल रहें हैं ऐसे में चाय बेचने वालों के पास अब चाय का दाम बढ़ाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

