विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: गिरीश यादव
https://www.shirazehind.com/2026/08/blog-post_899.html
राज्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में 53.12 लाख से इण्टरलॉकिंग व नाली निर्माण का किया शिलान्यास
जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में अवस्थापना निधि के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत विकास कार्य का शनिवार को शिलान्यास किया गया। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव ने विकास भवन से जिला पंचायत कार्यालय तक 250 मीटर इण्टरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस विकास कार्य पर 53.12 लाख रुपये की लागत आयेगी। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में आवागमन सुगम होने के साथ ही जल निकासी की व्यवस्था भी बेहतर होगी।

