कार से कुचलने के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, रंजिश में युवक का पैर टूटा

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर मोहल्ले में 11 जुलाई शुक्रवार की रात कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में अरुण कुमार उर्फ बंटी का दाहिना पैर टूट गया था, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई थीं। घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।

बताया जाता है कि रात करीब 11 बजे विशेषरपुर चौराहे पर अरुण कुमार उर्फ बंटी और उदयराज गौतम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया और अरुण अपने घर चला गया। आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद उदयराज अपनी अर्टिगा कार लेकर अरुण के घर पहुंचा और उसे आवाज देकर बाहर बुलाया।

आरोप है कि अरुण के बाहर आते ही उदयराज ने जान से मारने की नीयत से कार चढ़ाने का प्रयास किया। कार की टक्कर से अरुण सड़क पर गिर गया और उसका दाहिना पैर टूट गया। घटना में उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी उदयराज गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related

डाक्टर 2984546434182729305

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item