मरकजी सीरत कमेटी की कमान अबू उबैदा सिराजी के हाथ, भारी मतों से दर्ज की शानदार जीत

अटाला मस्जिद में बैलेट पेपर से हुआ मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई चुनाव प्रक्रिया; रबीउल अव्वल के धार्मिक आयोजनों की संभालेंगे जिम्मेदारी

जौनपुर। शहर की ऐतिहासिक शाही अटाला मस्जिद का प्रांगण रविवार को मरकजी सीरत कमेटी के चुनाव का गवाह बना, जहां लोकतांत्रिक परंपरा के अनुरूप बैलेट पेपर से मतदान कराकर नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। चुनाव प्रभारी अब्दुल अहद की निगरानी में पूरे चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। मतगणना पूरी होते ही अबू उबैदा सिराजी ने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए अध्यक्ष पद पर शानदार और निर्णायक जीत दर्ज कर कमेटी की कमान अपने हाथों में ले ली।

नतीजों की घोषणा होते ही अटाला मस्जिद परिसर "मुबारकबाद" और "जिंदाबाद" के नारों से गूंज उठा। समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर जीत का जश्न मनाया।

मरकजी सीरत कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अबू उबैदा सिराजी अब रबीउल अव्वल के पवित्र महीने में शहर में आयोजित होने वाले सभी धार्मिक जलसों, सीरत कार्यक्रमों और पारंपरिक जुलूसों के संचालन एवं समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगे।

मतों की गिनती में अबू उबैदा सिराजी ने 115 वोट हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेराज खान को 83, आरिफ खान को 76, कमालुद्दीन अंसारी को 58 तथा नेयाज ताहिर को 22 मत मिले।

चुनाव के दौरान पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद, अनवारुल हक, असलम शेर खान, साजिद अलीम, हसीन, अरशद कुरैशी, हाफिज शाह, सद्दाम हुसैन, शौकत अली, अनवर खान, महताब सिद्दीकी, रियाजुल हक, अकरम मंसूरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और समाजसेवी मौजूद रहे।

मरकजी सीरत कमेटी शहर में रबीउल अव्वल के दौरान होने वाले धार्मिक जलसों, सीरत-ए-नबी कार्यक्रमों और पारंपरिक जुलूसों के समन्वय में अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में अबू उबैदा सिराजी की जीत के साथ ही उनकी टीम के सामने आगामी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

Related

डाक्टर 51913104670976848

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item