केरारकोट में सादगी एवं अकीदत के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी
https://www.shirazehind.com/2026/08/blog-post_970.html
जौनपुर। शहर के केरारकोट मोहल्ले में स्थित बलुआ घाट पर रबीउल अव्वल के मुकद्दस महीने पर अपनी पुरानी रिवायत को कायम रखते हुए जश्ने यौमुन्नबी व मदह सहाबा का अज़ीमुश्शान इजलास (जलसा) किया गया। यह कार्यक्रम अनवारूल हक की सरपरस्ती में हुआ जहां भारी संख्या में स्थानीय अकीदतमन्दों ने शिरकत किया।