मुकदमा दर्ज होने के बाद सुलह का दबाव, धमकी का आरोप, एसएसपी से सुरक्षा की गुहार

 

मड़ियाहूं, जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के भानपुर गांव निवासी कलीम पुत्र बकरीदु ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज होने के बाद विपक्षी पक्ष पर सुलह-समझौते का दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अपने और परिवार की सुरक्षा के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


कलीम के अनुसार, बीते 17 अगस्त को पुरानी रंजिश को लेकर इन्साफ शाह, अमीन शाह, इम्तियाज, शमीम, अनीस, हबिबुन और रुमाना समेत अन्य लोगों ने उसकी बाउंड्रीवाल गिरा दी। विरोध करने पर आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोग हथौड़ा, रम्मा, कुदाल और लोहे की रॉड लेकर मारने के लिए दौड़े। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।


पीड़ित के मुताबिक घटना के संबंध में थाना सुरेरी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही विपक्षी पक्ष द्वारा उस पर और उसके परिवार पर सुलह-समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि सुलह से इनकार करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।


कलीम ने एसएसपी से मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने, धमकी देने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा प्रकरण की निष्पक्ष एवं विधि सम्मत विवेचना सुनिश्चित कराने की मांग की है।


पीड़ित का कहना है कि वह किसी दबाव में सुलह नहीं करना चाहता और मामले में निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई चाहता है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related

डाक्टर 2545978472482102834

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item