जंघई फ्लाईओवर पर रास्ता रोकने के लिए खड़ी कर दी जेसीबी, चार घंटे बंद रही क्रासिंग

 

जौनपुर। जंघई रेलवे स्टेशन के मछलीशहर-जंघई मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग पर रेलवे लाइन से संबंधित कार्य के चलते करीब चार घंटे तक आवागमन बंद रहा। क्रासिंग बंद होने के बाद लोगों ने वैकल्पिक रास्ते के रूप में जंघई फ्लाईओवर का इस्तेमाल शुरू कर दिया। देखते ही देखते फ्लाईओवर पर छोटे वाहनों के साथ भारी वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई।


बताया जा रहा है कि जंघई फ्लाईओवर का अभी विधिवत टेस्टिंग कार्य पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही शुरू होने से निर्माण एजेंसी के जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया। संभावित खतरे को देखते हुए ठेकेदार ने फ्लाईओवर पर ही जेसीबी खड़ी कर रास्ता ब्लॉक कर दिया, ताकि भारी वाहनों को ऊपर जाने से रोका जा सके।


फ्लाईओवर पर जेसीबी खड़ी किए जाने के बाद वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि फ्लाईओवर अभी वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है तो पहले से ही स्पष्ट सूचना और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था होनी चाहिए थी।


रेलवे क्रासिंग बंद होने के दौरान फ्लाईओवर को अचानक रोक दिए जाने से लोगों में असमंजस की स्थिति भी बनी रही। अब सवाल यह है कि जब तक फ्लाईओवर की टेस्टिंग और औपचारिक रूप से आवागमन की अनुमति नहीं मिलती, तब तक प्रशासन और संबंधित विभाग भारी वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए क्या स्थायी व्यवस्था करते हैं।


स्थानीय लोगों ने मांग की है कि रेलवे क्रासिंग पर कार्य के दौरान यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर किसी तरह का हादसा भी न हो।

Related

डाक्टर 6656209421244518042

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item