ब्रह्माकुमारी बहनों ने राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव को बांधा रक्षा सूत्र, कार्ड से निकला प्रेरणादायक संदेश
जौनपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान की बहनों ने रविवार को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव के कार्यालय पहुंचकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान बहनों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का संदेश दिया।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने राज्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलाई। इसके बाद उन्हें कुछ सूत्र वाक्य लिखे हुए कार्ड दिए गए और किसी एक कार्ड का चयन करने को कहा गया। राज्यमंत्री ने एक कार्ड चुना। जब कार्ड खोलकर उस पर लिखा संदेश पढ़ा गया तो उसमें लिखा था— “आप असंभव कार्य को भी दृढ़ निश्चय के साथ पूरा करेंगे।”
यह प्रेरणादायक संदेश सुनते ही पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौके पर मौजूद लोगों ने संदेश को दृढ़ संकल्प, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास की प्रेरणा देने वाला बताया।
इस अवसर पर बीके रुचि, बीके संगीता, बीके विनीता और बीके सुनीता समेत ब्रह्माकुमारी बहनों ने राज्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलाई। इसके बाद कार्यालय प्रभारी ब्रह्मेश शुक्ला, पीआरओ मनीष श्रीवास्तव, स्टाफ के आशुतोष अस्थाना, आकाश सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारियों को भी रक्षा सूत्र बांधा गया और मिठाई खिलाकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खुशियां साझा की गईं।
कार्यक्रम के दौरान भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता के साथ सकारात्मक संकल्प और समाज में प्रेम, सद्भाव व भाईचारे का संदेश दिया गया।

