गांधी स्मारक पीजी कॉलेज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

 

समोधपुर (जौनपुर)। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज, समोधपुर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को अभिव्यक्त करते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर जमौली मोड़ तक निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता की। इस दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

तिरंगा यात्रा के अध्यक्ष प्राचार्य  प्रो. रणजीत कुमार पाण्डेय रहे। उनके मार्गदर्शन में आयोजित यात्रा में महाविद्यालय के शिक्षक एवं सदस्यगण उत्साह के साथ सम्मिलित हुए।

यात्रा में प्रो. अरविन्द कुमार सिंह, प्रो. लक्ष्मण सिंह, डॉ. अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ. अविनाश वर्मा, डॉ. लालमणि प्रजापति, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. आलोक प्रताप सिंह विशेन, श्री सत्यप्रकाश सिंह, डॉ. नीलू सिंह, डॉ. वंदना तिवारी तथा श्री विकास कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश दिया गया। यात्रा का वातावरण पूर्णतः देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा।

Related

डाक्टर 9033230443073130233

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item