प्रो. अनिल को बरेली विवि का कुलपति बनाये जाने पर पूविवि के शिक्षकों ने दी बधाई

जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं वर्तमान में दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय सीकर राजस्थान के कुलपति प्रो. अनिल राय को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली का कुलपति नियुक्त किये जाने पर पूविवि के शिक्षकों एवं सहकर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उन्हें बधाई दिया।

विवि के जनसंचार विभाग में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने कहा कि प्रो. अनिल राय ने जौनपुर में लम्बे समय तक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सेवाएं देते हुए विश्वविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कुलपति पद पर नियुक्त होने को विश्वविद्यालय परिवार के लिये गौरव का विषय बताया गया।
बधाई देने वालों में प्रो. मानस पाण्डेय, प्रो. अविनाश पार्थडिकर, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. राजेश शर्मा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. चन्दन सिंह, आनन्द सिंह, पंकज सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी प्रमुख रहे। उपस्थित लोगों ने प्रो. राय को नई जिम्मेदारी के लिये शुभकामनाएं देते हुये उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना किया।

Related

JAUNPUR 5076949664321463931

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item