जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 26 सितंबर को रहेंगे बंद

 रेड अलर्ट और लगातार बारिश के चलते जिलाधिकारी के आदेश पर अवकाश घोषित

जौनपुर। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट और जनपद में अत्यधिक बारिश के पूर्वानुमान के साथ लगातार हो रही अतिवृष्टि के कारण जगह-जगह जलजमाव की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए 26 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 26 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि लगातार बारिश और जलजमाव के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने भी अत्यधिक बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में स्कूली बच्चों को आवागमन में होने वाली परेशानी और संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है।

Related

डाक्टर 7973135049223042097

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item