अत्यधिक बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 28 सितंबर को बंद
https://www.shirazehind.com/2026/09/1-8-28.html
जौनपुर। जनपद में अत्यधिक बारिश के कारण हुए जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 28 सितंबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
आदेश के अनुसार 28 सितंबर को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे।
हालांकि विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्हें आधार के लिए जन्म प्रमाणपत्र, अपार, एसएचवीआर, यू-डायस समेत अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करना होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों को भी आदेश की जानकारी समय से उपलब्ध कराने को कहा गया है।

