कमीशन बढ़कर ₹125 हुआ, अब ₹200 प्रति कुंतल की मांग

 गृह जनपद में प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी का भव्य स्वागत, कोटेदारों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

जौनपुर। उचित मूल्य विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन में ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किए जाने के बाद जिले के कोटेदारों में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में कोटेदार संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी का उनके गृह जनपद जौनपुर में भव्य स्वागत एवं आभार समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले की विभिन्न तहसीलों और ब्लॉकों से बड़ी संख्या में पहुंचे कोटेदारों ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया।


समारोह में कोटेदारों ने कमीशन बढ़ाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी को बधाई दी और इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। हालांकि, कोटेदारों ने स्पष्ट किया कि मौजूदा कमीशन अभी भी उनकी आवश्यकताओं और जिम्मेदारियों के लिहाज से पर्याप्त नहीं है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष कमीशन बढ़ाकर ₹200 प्रति कुंतल किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी।


प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि ₹90 से ₹125 प्रति कुंतल कमीशन बढ़ना संगठन की एकजुटता और कोटेदारों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा, “जब तक कोटेदारों का कमीशन ₹200 प्रति कुंतल नहीं हो जाता, तब तक मैं चैन से नहीं बैठूंगा।” उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत करने के साथ ही कोटेदारों के हितों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया जाएगा। उन्होंने सभी कोटेदारों से अपनी मांगों के लिए इसी तरह एकजुट होकर सहयोग करने का आह्वान किया।


अन्य राज्यों की तर्ज पर कमीशन बढ़ाने की मांग


समारोह में कोटेदारों ने कहा कि अन्य राज्यों में उचित मूल्य विक्रेताओं को अपेक्षाकृत बेहतर कमीशन मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में भी कमीशन बढ़ाकर ₹200 प्रति कुंतल किया जाना चाहिए, ताकि कोटेदार अपने परिवार का भरण-पोषण करने के साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें।


कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हरसू सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष दयाशंकर निगम, मीडिया प्रभारी सलीमुल्लाह, करंजाकला ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार यादव, बदलापुर तहसील अध्यक्ष सुनील कुमार, शाहगंज तहसील अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, लुकमान अहमद, तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार दुबे, मड़ियाहूं तहसील अध्यक्ष महेंद्र यादव, मछलीशहर तहसील अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव समेत विभिन्न तहसीलों एवं ब्लॉकों के अध्यक्ष मौजूद रहे।


इसके अलावा नगर के दुकानदार संतोष गुप्ता, मनोज कुमार जायसवाल, अनुज जायसवाल, अशोक जायसवाल, अमरनाथ, संतोष यादव सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में उचित मूल्य विक्रेता समारोह में शामिल हुए।


स्वागत एवं सम्मान से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने सभी पदाधिकारियों और कोटेदारों का आभार जताया। उन्होंने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और कोटेदारों के हितों से जुड़े मुद्दों के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने की अपील की।


कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष हरसू सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, तहसील एवं ब्लॉक अध्यक्षों तथा समारोह में उपस्थित सभी कोटेदारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

JAUNPUR 9200760660733636661

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item