टोल फ्री नम्बर 14447 पर दें फसल नुकसान की जानकारी: निदेशक

 

जौनपुर। उप परियोजना निदेशक (आत्मा) कृषि प्रसार सुधार ने बताया कि इन दिनों भारी बरसात एवं अर्नब चक्रवात से बीमित किसानों की फसलों में हुये नुकसान पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसल क्षति की सूचना देने तथा योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिये किसानों को विभिन्न डिजिटल माध्यम उपलब्ध कराये गये हैं। अब बीमित किसान फसल नुकसान की तत्काल 72 घण्टे के अन्दर सूचना देने या जानकारी प्राप्त करने के लिये टोल फ्री नम्बर 14447 का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त क्रॉप इंश्योरेंस एप और व्हाट्सएप चैट बाट नंबर 7065514447 के माध्यम से भी सूचना साझा की जा सकती है।

कृषक योजनाओं से सम्बन्धित आधिकारिक जानकारी के लिए फसल बीमा पोर्टल पर भी लॉगिन कर सकते हैं। इन सभी डिजिटल माध्यमों के अतिरिक्त यदि किसानों को फसल बीमा से संबंधित किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है तो वे उसके त्वरित समाधान के लिए अपने जनपद के उप कृषि निदेशक कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं। साथ ही जनपद में कार्यरत एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि से भी सीधे संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। सरकार का उद्देश्य इन माध्यमों के जरिए किसानों को आपदा की स्थिति में समयबद्ध तरीके से राहत पहुंचाना और बीमा प्रक्रियाओं को अधिक सुलभ बनाना है।

Related

JAUNPUR 7920244973434105654

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item