29 को देश भर में एक साथ धरना-प्रदर्शन करेंगे पेंशनर्स

 

जौनपुर। केन्द्र सरकार के गठित 8वें वेतन आयोग के संकल्प पत्र में 1 जनवरी 2026 के पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक सहित सभी पेंशनर्स को टर्म्स रिफरेन्स में सम्मिलित न किये जाने से केन्द्र सरकार से पारित वित्त विधेयक 2025 से पेंशनर्स में विभेद करके पेंशनर्स को पेंशन पुनरीक्षण एवं मंहगाई राहत न दिये जाने की मंशा के छिपे एजेण्डे का विरोध पूरे देश भर के सभी जनपद में धरना-प्रदर्शन करके किया जायेगा। 

यह प्रदर्शन अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह एवं जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने संयुक्त रूप से बताया कि पेंशनर्स जनणजागरण कार्यक्रम में पेंशनर्स साथी इं. प्रमोद सिंह, राजेश श्रीवास्तव, मिठाई लाल, पलकधारी मौर्य, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, चन्द्रशेखर सिंह, शेषनाथ सिंह, नन्द लाल सरोज, मिथिलेश जायसवाल, दिनेश गुप्ता, अजय सिंह, कंचन सिंह, चिलम्मा, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, रमाशंकर निषाद, मोराली सिंह, कान्ति देवी, महालक्ष्मी वर्मा, रीता देवी आदि साथ सम्मिलित रहे। पदाधिकारीद्वय ने आगे बताया कि जौनपुर में धरना-प्रदर्शन कलेक्ट्रेट परिसर में होगा जो उक्त तिथि को प्रात: साढे 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक चलेगा। पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को वेतन आयोग के संकल्प पत्र में सम्मिलित करने सहित 12 सूत्रीय मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नई दिल्ली एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को भेजा जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item