सम्पादक मण्डल का स्थापना दिवस समारोह 15 सितम्बर को

सांसद, प्रोफेसर, शिक्षक, समाजसेवी का रहेगा जमावड़ा


जौनपुर। सम्पादक मण्डल (जौनपुर) उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस समारोह 15 सितम्बर दिन मंगलवार को प्रात: 11 बजे से मनाया जायेगा। उक्त आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पत्रकार भवन के सभागार में होगा। इस आशय की जानकारी अध्यक्ष राकेशकान्त पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। साथ ही यह भी बताया कि उक्त समारोह की मुख्य अतिथि सांसद सीमा द्विवेदी हैं जहां अध्यक्षता प्रो. आरएन त्रिपाठी पूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग इलाहाबाद करेंगे। इसी क्रम में महासचिव डा. नौशाद अली ने बताया कि समारोह के विशिष्ट अतिथियों में प्रो. मनोज मिश्र संकायाध्यक्ष जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग पूर्वांचल विश्वविद्यालय, प्रो. जेपी सिंह टीडीपीजी कालेज, रमेश सिंह शिक्षक नेता, विनीत सेठ अधिष्ठाता गहना कोठी परिवार हैं। पदाधिकारीद्वय ने समस्त मण्डल के समस्त संरक्षकों, पदाधिकारियों, सदस्यों सहित कलमकारों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

Related

JAUNPUR 3070236165950362780

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item