शौच करने गये युवक की नदी में डूबने से हुई मौत
https://www.shirazehind.com/2026/09/blog-post_898.html
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भैसहां रामपुर गांव में वृहस्पतिवार को शौच करने गये राजू वनवासी 23 वर्ष पुत्र केदारनाथ वनवासी की पैर फिसलने के कारण नदी में गिरकर डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार राजू शौच करने सुबह तकरीबन 8 बजे अपने घर के बगल स्थित नदी पर गया हुआ था जहां किसी कारणवश उसका पैर फिसल गया जिसके चलते उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं आस—पास मौजूद युवकों ने आनन-फानन में राजू के घर सूचना दिया जिस पर पहुंचे घर वालों ने देखा तो उसका शव पानी के उपर आ गया था। इसके बाद घर वालों ने शव को नदी से बाहर निकाला तथा थाना पुलिस को सूचित किया। तत्पश्चात उ.नि. मनोज सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुये अन्त्य परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही मौके पर राजस्व विभाग की टीम भी पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही। बता दें कि मृतक 3 भाई—दो बहन था। वह अविवाहित था जो घर पर ही रहकर मजदूरी करता था। मृतक की आर्थिक स्थिति अत्यन्त ही दयनीय है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने बताया कि मृतक के स्वजनों की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल शव को अन्त्त्य परीक्षण कराने हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया।