18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से लैंगिक अपराध पर पॉक्सो एक्ट में कठोर सजा का प्रावधान

 

जौनपुर। मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में जनपद न्यायाधीश जौनपुर श्री सुशील कुमार शशि के निर्देशन में विधिक साक्षरता शिविर के तहत पॉक्सो एक्ट-2012 को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बाल संरक्षण और लैंगिक अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।


मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्री उमेश कुमार तथा चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) श्री अनिल कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से संबंधित लैंगिक अपराधों के मामलों में पॉक्सो एक्ट के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिनियम की विभिन्न धाराओं और बच्चों के अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया।


उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रति गलत नीयत से किया गया अनुचित स्पर्श, लैंगिक उत्पीड़न तथा अन्य यौन अपराध कानून के दायरे में आते हैं। नाबालिग बच्चों से संबंधित मामलों में कानून की जानकारी होना और किसी भी अनुचित घटना की स्थिति में तत्काल विश्वसनीय व्यक्ति या संबंधित हेल्पलाइन से सहायता लेना बेहद जरूरी है।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध की प्रकृति और संबंधित धारा के आधार पर कठोर दंड का प्रावधान है, जिसमें गंभीर मामलों में लंबी अवधि की सजा से लेकर आजीवन कारावास तथा कुछ अपराधों में मृत्युदंड तक का प्रावधान है। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से किसी भी प्रकार की अनुचित घटना को छिपाने के बजाय तत्काल इसकी जानकारी अभिभावक, शिक्षक या सक्षम प्राधिकारी को देने की अपील की।


अतिथियों ने बच्चों को सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए 1090, 1098 और 15100 के माध्यम से मदद लेने के लिए जागरूक किया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र ने किया, जबकि अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर एडीजे द्वितीय के कार्यालय से सुनील कुमार मौर्य (ऑपरेटर) और सुनील कुमार (पीएलवी) के अलावा विद्यालय के शाहिद अलीम, अनवर अल्वी, मो. अहमद, तंजील, रुश्दी, सलमान, आजम, अनुपम, सुशील, आतिश, मो. अली, शहजाद, जैस, फैजी, प्रदीप सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 8737716784032090468

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item