अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा, 52 शीशी के साथ दो गिरफ्तार

 

जफराबाद। नवागत आबकारी निरीक्षक देविका शुक्ला के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक सदर क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास से दो लोगों को 52 शीशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपितों के खिलाफ लाइनबाजार थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराते हुए न्यायालय चालान भेज दिया गया।

आबकारी निरीक्षक देविका शुक्ला ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद जफराबाद, कजगांव, कबुलपुर सहित शहर के कई इलाकों में टीम ने छापेमारी की। इसी दौरान सूचना मिली कि लाइनबाजार क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास कुछ लोग अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए आबकारी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 52 शीशी अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब को कब्जे में लेने के बाद दोनों आरोपितों को थाने ले जाया गया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों का चालान न्यायालय भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिन स्थानों से अवैध शराब की बिक्री या भंडारण की शिकायत मिलेगी, वहां टीम पहुंचकर जांच करेगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related

JAUNPUR 3706539851509143884

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item