जौनपुर की तीन सीट समेत प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों पर दावेदारी करेगी अपना दल कमेरावादी : पल्लवी पटेल

जौनपुर। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपना दल कमेरावादी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सिराथू विधानसभा क्षेत्र की विधायक पल्लवी पटेल ने लाइनबाजार में कांग्रेसी नेता पंकज सोनकर के घर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी प्रदेश की करीब 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में जौनपुर जिले की मछलीशहर, मड़ियाहूं और मुंगराबादशाहपुर विधानसभा सीटों पर भी पार्टी अपनी दावेदारी करेगी। हालांकि गठबंधन की परिस्थितियों को देखते हुए सीटों की संख्या कम या अधिक हो सकती है।

पल्लवी पटेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसे देखते हुए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है और चुनावी तैयारियों को गति दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि “दिल्ली का रास्ता भी उत्तर प्रदेश से होकर जाता है, इसलिए यह चुनाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसे पूरी तैयारी के साथ लड़ा जाएगा।” उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी संगठनात्मक ताकत बढ़ाने के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

जौनपुर में तीन सीटों पर दावेदारी के सवाल पर पल्लवी पटेल ने कहा कि मछलीशहर, मड़ियाहूं और मुंगराबादशाहपुर में संगठन को मजबूत किया जा रहा है और पार्टी इन सीटों पर अपनी दावेदारी रखेगी। अंतिम सीट बंटवारा गठबंधन की बातचीत और परिस्थितियों के आधार पर तय होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी गठबंधन धर्म को मजबूती से निभाने के पक्ष में है। इसलिए अभी 60 सीटों का लक्ष्य लेकर संगठनात्मक तैयारी की जा रही है, लेकिन गठबंधन में सीटों के बंटवारे के दौरान यह संख्या कम या अधिक हो सकती है।

हाल में वाराणसी में भी पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया था।


Related

JAUNPUR 6518012880384753412

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item