दो विद्युत पोल गिरे,सैकड़ों घरों की विद्युत आपूर्ति ठप

जफराबाद।क्षेत्र के जमैथा गांव में सोमवार की देर रात को दो विद्युत खम्भे गिर गए।खम्भों की चपेट में आकर दो पेड़ भी गिर गए।संयोगवश कोई बड़ी घटना नही हुई।

उक्त गांव के पोखरा पर बस्ती में जाने वाले सड़क पर देर रात को अत्याधिक हुई बारिश के कारण दो खम्भे गिर गए।एक खम्भा तो एक व्यक्ति के मकान के पास टूटकर गिरा।रात के कारण आवाजाही नही थी अन्यथा बड़ी घटना भी हो सकती थी।फिलहाल सैकड़ों घरों की विद्युत आपूर्ति ठप है।गांव के लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दे दिया है।बिजली विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति काट दी गई है।अब विद्युत पोल के लिए जेई से सम्पर्क कर रहे हैं।

Related

डाक्टर 4062565447139685074

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item