रुक रुक कर रिमझिम बारिश का सिलसिला पिछले चार दिनों से जारी
https://www.shirazehind.com/2026/09/blog-post_03.html
जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र में पिछले चार दिनों से रुक रुक रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार, बुधवार की तरह ही बृहस्पतिवार को भी आठवीं तक के स्कूल बारिश के चलते बच्चों के लिए बंद हैं। बारिश से किसान गदगद हैं और सड़कों पर वाहनों की आवा-जाही कम हैं।धान की फसल के लिए किसान इसे बेहद फायदेमंद मान रहे हैं।बामी गांव के किसान शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि इस बारिश से धान के खेतों में कल्ले अधिक निकलेंगे जिससे धान की पैदावार बढ़ेगी। लगातार बारिश से उमस घट गई है और मौसम सुहावना हो गया है। बारिश से बिजली की खपत कम होने से बिजली का वोल्टेज चकाचक बना हुआ है।

