पत्रकार के बड़े भाई के निधन पर उपजा में शोक

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) जौनपुर के अध्यक्ष एवं मीडिया सेंटर के संचालक वरिष्ठ पत्रकार शशि राज सिन्हा के ज्येष्ठ भ्राता विजय मोहन सिन्हा का निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।


परिजनों के अनुसार विजय मोहन सिन्हा पिछले करीब दो माह से गंभीर बीमारी के चलते एम्स में भर्ती थे। उनकी हालत बेहद नाजुक थी और वह लंबे समय से कोमा एवं वेंटिलेटर पर जीवन के लिए संघर्ष कर रहे थे। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।


उनका अंतिम संस्कार दिल्ली से करीब 125 किलोमीटर दूर गढ़मुक्तेश्वर स्थित गढ़ गंगा के पावन तट पर पूरे नागरिक सम्मान के साथ किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पुत्र अनुभव सिन्हा ने मुखाग्नि दी।


विजय मोहन सिन्हा के निधन पर उपजा के संरक्षक डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. आसाराम, महामंत्री आफताब आलम, सौरभ श्रीवास्तव, संपादक जय प्रकाश मिश्र, वीरेंद्र गुप्ता, जनार्दन मिश्रा सहित जिले के तमाम पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया।


पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

Related

JAUNPUR 7745283653217932387

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item