लगातार तीन नौकरी लेकर आकाश ने लगाई सलेक्शन की हैट्रिक

गोरखपुर।शहर के राप्तीनगर फेज 1 निवासी अशोक कुमार सिंह के पुत्र आकाश दीप सिंह ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा बुधवार की शाम घोषित जूनियर एसिस्टेंट के अंतिम परिणाम में स्थान बना लिया है।यह इस वर्ष इनका तीसरी नौकरी के लिए चयन है। 

फरवरी महीने में उनका चयन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी कम्प्यूटर आपरेटर पद पर हुआ था तथा अगस्त महीने में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी पद हुआ था। आकाश जनपद बहराइच में कम्प्यूटर आपरेटर पद प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रत्न मेमोरियल पब्लिक स्कूल से किया तथा स्नातक महात्मा गांधी पोस्ट ग्रेजुएट कालेज से किया और प्रयागराज रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। 

आकाश के पिता अशोक सिंह वर्तमान में कुशीनगर जनपद में ग्राम विकास अधिकारी पद पर सेवा दे रहे हैं और माता रीता सिंह गृहणी हैं।उनकी इस सफलता पर अशोक मिश्रा, दिवाकर, सौरभ राय, अभिलाष जायसवाल, शिवम् मणि आशीष पांडेय ने बधाई दी।

Related

JAUNPUR 8397068615968543108

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item