जफराबाद-केराकत मार्ग पर गिरा विशाल पेड़,आवागमन बन्द
https://www.shirazehind.com/2026/09/blog-post_159.html
जफराबाद।क्षेत्र के केराकत मार्ग पर हुसेपुर गांव के पास शनिवार की सुबह एक विशाल आम का पेड़ और विद्युत पोल भी सड़क पर गिर गया।जिसके चलते आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।इसके साथ ही शुक्रवार की शाम से ही विद्युत आपूर्ति भी ठप है।
शुक्रवार की देर रात से तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हो रही थी।बरसात व हवा के कारण ऊक्त गांव के। पास आम का एक विशाल पेड़ बिजली के खम्भे के साथ सड़क पर गिर गया।संजोग अच्छा था कोई बड़ी घटना नही हुई।क्योंकि बरसात तेज होने के कारण आवागमन नही था।अगर एकाध घण्टे बाद यह घटना होती तो अत्याधिक आवागमन वाले ऊक्त मार्ग पर बड़ी घटना हो सकती थी।तूफान के कारण क्षेत्र जमैथा,जगदीशपुर,शाहबडेपुर फीडर से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गयी।जिसके चलते लोगो को मोबाइल चार्ज करने की भी दिक्कत हो गयी है।बरसात लगातर होने के कारण ऊक्त पेड़ को अभी तक हटाये जाने का काम शुरू नही हो पाया है और विद्युत आपूर्ति सुचारू करने का ही कोई कार्य शुरू नही हुआ।

