पैसे के लेनदेन को लेकर विद्युत टावर पर चढ़ा युवक, आत्महत्या की दी धमकी

 तीन घंटे की मशक्कत के बाद प्रशासन और पुलिस ने युवक को नीचे उतारा, हिरासत में लिया

मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट गांव में बुधवार सुबह पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक ट्रांसमिशन हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

रामपुर कला गांव निवासी रिंकू कश्यप पुत्र हरीलाल कश्यप का आरोप है कि खजुरहट गांव निवासी प्रबुद्ध गौतम पुत्र स्व. हजारी लाल गौतम ने उसकी जमीन 17 लाख रुपये में खरीदी थी। उसके अनुसार, 11 लाख रुपये का भुगतान किया गया, जबकि पांच लाख रुपये बकाया हैं। बकाया रकम के लिए वह कई बार प्रबुद्ध गौतम के घर गया, लेकिन भुगतान नहीं हुआ।

बुधवार सुबह करीब आठ बजे रिंकू इसी मामले को लेकर खजुरहट गांव पहुंचा और विद्युत टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगा। सूचना पर तहसीलदार सुरेंद्र कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार शुभम गौतम, प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार सिंह, एसएसआई ओम प्रकाश यादव सहित पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। युवक को नीचे उतारने के लिए अधिकारियों ने करीब तीन घंटे तक समझाने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

प्रशासन की ओर से मामले के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद युवक टावर से नीचे उतरा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर दूसरे पक्ष को भी बुलाया है। 

Related

डाक्टर 3435290420449543150

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item