वीर सिंह बने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष

 आमसभा में सर्वसम्मति से हुआ चयन, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का लिया संकल्प

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपद इकाई के जिलाध्यक्ष पद पर जनक कुमारी इंटर कॉलेज हुसैनाबाद के शिक्षक वीर सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। बुधवार को जनक कुमारी इंटर कॉलेज हुसैनाबाद में आयोजित शिक्षकों की आमसभा में मौजूद शिक्षकों ने उनके नाम पर सहमति जताते हुए उन्हें संगठन की जनपदीय कमान सौंपी। जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद शिक्षकों ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।


सभा में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने वीर सिंह को जिलाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के अधिकारों और सेवा सुरक्षा के लिए संगठन को मजबूत होना जरूरी है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जुड़ी समस्याओं, शिक्षकों के लंबित प्रकरणों और वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा।


नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि शिक्षकों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शिक्षकों के कार्य समय से नहीं होने समेत अन्य समस्याओं को लेकर सभी शिक्षकों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने संगठन को जनपद में और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।


सभा में आदर्श कन्या इंटर कॉलेज खेतासराय की शिक्षिकाओं के छह माह से लंबित वेतन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। शिक्षकों ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र वेतन भुगतान कराने की मांग की। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन धरना-प्रदर्शन और उपवास जैसे आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होगा।


प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, कार्यभार ग्रहण पत्र और सम्मानजनक मानदेय दिलाने के साथ उनकी सेवा सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए संगठन संघर्ष करेगा। उन्होंने शिक्षकों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।


सभा की अध्यक्षता विप्नेश कुमार श्रीवास्तव ने तथा संचालन महामंत्री रेवती रमण शर्मा ने किया। इस दौरान महामंत्री रेवती रमण शर्मा, प्रदेशीय मंत्री जयशंकर दूबे, सरजू राम प्रजापति, प्रतिमा विश्वकर्मा, रेनू भारती, रूपम सिन्हा, ज्योति श्रीवास्तव, रीना गोंड, प्रिया आस्थाना, कंचन श्रीवास्तव, पुष्पा यादव, रागिनी यादव, रेखा यादव, क्षमा पांडेय, शैलेश मिश्रा, रमेश कुमार यादव, विजेंद्र प्रसाद, धीरज कुमार श्रीवास्तव, हरिशंकर यादव, रोहित अग्रवाल, प्रकाश दुबे, जेडी सिंह, संतोष कुमार चतुर्वेदी, मोहम्मद जकरिया, मधु सिंह, स्वाति सिंह, मीनू शुक्ला समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 1509999391405009683

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item