बारिश का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी, आठवीं तक के स्कूल बंद

जौनपुर। जिले में बृहस्पतिवार की सुबह से ही हल्की हवाओं के साथ बारिश का शुक्रवार को भी जारी है। मौसम के एलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने देर रात आठवीं तक के सभी बोर्डों के स्कूल बारिश और जलभराव को देखते हुए शुक्रवार को बंद रखने के लिए निर्देशित किया है।बारिश होने से उमस घट गई है और तापमान में गिरावट आई है। पिछले दो सप्ताह से बारिश नहीं हो रही थी जिस कारण किसानों ने धान के खेतों की सिंचाई शुरू कर दी थी लेकिन दो दिनों से हो रही बारिश के चलते किसानों के चेहरे खिल गए हैं।इस सम्बन्ध में बामी गांव के किसान जितेन्द्र बहादुर सिंह का कहना है कि धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप से धान की पत्तियों पर सफेद धब्बे पड़ते जा रहे थे बड़ी संख्या में किसान इसके लिए दवाओं का छिड़काव भी कर रहे थे।बारिश होने से इस कीट का जीवन चक्र बाधित होने से इसका प्रकोप घट जाने की सम्भावना है।

Related

डाक्टर 1010123936302190679

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item