यात्रा के दौरान महिला को हुई प्रसव पीड़ा,रेल प्रशासन नहीं की मदद, पंजाब एक्सप्रेस से उतरकर ऑटो से पहुंची अस्पताल

 रेलवे प्रशासन से मांगी मदद, एंबुलेंस पहुंचने में लगा करीब 50 मिनट; स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल पहुंची महिला

जौनपुर। हावड़ा से बरेली जा रही पंजाब एक्सप्रेस में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला ने ट्रेन में मौजूद टिकट कलेक्टर के माध्यम से रेलवे प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। सूचना रेलवे कंट्रोल रूम तक पहुंची, लेकिन समय से एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। आखिरकार महिला अपने पति के साथ जंघई रेलवे स्टेशन पर उतर गई। स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो की व्यवस्था कर उसे जंघई बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया।


बताया गया कि हावड़ा से बरेली जा रही पंजाब एक्सप्रेस में महिमा कश्यप अपने पति के साथ यात्रा कर रही थीं। यात्रा के दौरान अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा होने लगी। स्थिति बिगड़ती देख उन्होंने टिकट कलेक्टर के माध्यम से रेलवे कर्मचारियों से मदद मांगी। मामले की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दी गई।


रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद महिमा अपने पति के साथ जंघई में उतर गईं। परिजनों को उम्मीद थी कि रेलवे की ओर से तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था हो जाएगी, लेकिन एंबुलेंस आने में करीब 50 मिनट लग गए। इस दौरान महिला को स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में बैठाकर जंघई बाजार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।


अस्पताल पहुंचने के बाद महिमा ने सुरक्षित रूप से एक बच्ची को जन्म दिया। महिला के पति ने आरोप लगाया कि रेलवे प्रशासन से समय पर मदद नहीं मिल सकी। उनका कहना था कि जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंची, तब तक उनकी पत्नी बच्चे को जन्म दे चुकी थीं।


महिमा का पहले से एक बेटा है। इस बार बेटी के जन्म से वह और उनका परिवार काफी खुश है। यात्रा के दौरान आई परेशानी के बीच स्थानीय लोगों द्वारा समय पर ऑटो की व्यवस्था कर महिला को अस्पताल पहुंचाने में मदद किए जाने की भी चर्चा रही।


Related

JAUNPUR 3481827727529406150

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item