अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से दु*ष्कर्म
तहरीर के अनुसार करीब 3-4 माह पूर्व महिला गांव में मीट खरीदने गई थी। वहां मौजूद युवक ने मोबाइल नंबर लेकर अगले दिन से फोन और वाट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी। आरोप है कि महिला द्वारा बातचीत से मना करने पर युवक ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए अश्लील हरकत करने के लिए दबाव बनाने लगा और वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा।
महिला का आरोप है कि 8 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे युवक उसके घर पहुंचा और उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। किसी को जानकारी देने पर वीडियो वायरल करने तथा उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि बाद में युवक और उसके एक साथी ने चार लाख रुपये की मांग किया। रूपये देने से मना करने पर कथित अश्लील वीडियो वायरल कर दिया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

