दोनों बाइक सवार नहीं लगाये हेलमेट तो कटेगा चालान

 

जौनपुर। बाइक पर दोनों सवारों के लिए हेलमेट बहुत पहले से अनिवार्य है लेकिन लोग अपनी जान की परवाह किए बिना इस नियम का उल्लंघन करते रहे हैं।अभी तक अगर बाइक चालक ही हेलमेट लगाये रहता था तो भी चालान से लोग बच जाते थे लेकिन अब प्रदेश में बाइक पर सवार दूसरी सवारी को भी हेलमेट न लगाने पर चालान काटे जाने की तैयारी की जा रही है। जिससे सड़क हादसों में लोगों की जान बच सके।इस समय यातायात विभाग चालान प्रणाली को अपडेट कर रहा है, जिसमें सहयात्री के हेलमेट न लगाने पर चालान की व्यवस्था होगी। बीते 21 सितंबर से ई चालान प्रणाली बंद है डाटा नये सिस्टम में ट्रांसफर करने का काम चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि थोड़ा वक्त और लगेगा उसके बाद ई चालान कटने शुरू हो जायेंगे।

Related

JAUNPUR 10261961141131454

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item