सदर अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचा समर्पण सेवा संस्थान, कुपोषित बच्चों को बांटा पोषण आहार और फल

जौनपुर। जरूरतमंद मरीजों और कुपोषित बच्चों की मदद के उद्देश्य से समर्पण सेवा संस्थान की ओर से मंगलवार को सदर अस्पताल में सेवा एवं राहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती कुपोषित बच्चों, अग्निदग्ध मरीजों, महिला वार्ड और जनरल वार्ड के मरीजों को फल, पोषण आहार एवं आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव एवं संस्थापक प्रबंधक डॉ. मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें फल व जरूरी सामग्री प्रदान की। सेवा कार्य के दौरान मरीजों और उनके परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया गया।

संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था का उद्देश्य महज कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों तक सेवा, सहयोग और संवेदना पहुंचाना है। स्वास्थ्य, शिक्षा, राहत और जनसेवा के क्षेत्र में संस्थान आगे भी निरंतर कार्य करता रहेगा।

सेवा एवं राहत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि सच्ची सेवा वही है, जो किसी जरूरतमंद के चेहरे पर राहत और मुस्कान ला सके। समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होकर ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में सचिव  आशीष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष श्रीमती सोनी जायसवाल, सेवा एवं राहत प्रकोष्ठ की सचिव श्रीमती देवेंद्र कौर, मीडिया एवं प्रचार-प्रसार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इंजीनियर आदर्श तिवारी, सदस्यता एवं विस्तार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, शिक्षा विभाग की सचिव श्रीमती यामिनी सिंह, खेल विभाग की सचिव श्रीमती पूजा श्रीवास्तव तथा पर्यावरण विभाग के अध्यक्ष  मोहम्मद असगर मौजूद रहे। इसके अलावा सक्रिय सदस्य अमिता श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश सिंह, राजीव सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समर्पण सेवा संस्थान ने जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि संस्था का प्रयास आगे भी जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के साथ ही समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करना रहेगा।


Related

JAUNPUR 7877767931643037816

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item