चोरी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार दो बाइक, एक स्कूटी और चोरी की बाइक का इंजन बरामद

 

जौनपुर। नेवढ़िया पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और चोरी की एक मोटरसाइकिल का इंजन बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष निखिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।


पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर सीतमसराय नई पुल के पास से साहिल कुमार उर्फ गोलू पुत्र रमेश राजभर निवासी आशापुर, थाना जलालपुर और विनोद ठठेरा पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम ठठेरा निवासी पुरेव, थाना जलालपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल का इंजन बरामद हुआ।


ऐसे हुआ घटना का खुलासा


5 सितंबर को धनन्जय राजभर पुत्र स्वर्गीय जवाहर राजभर निवासी जीतापुर उसरांव, थाना नेवढ़िया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके पुत्र की अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP 62 AW 8327 सीतमसराय बाजार में दिनेश सेठ की दुकान के पास से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर नेवढ़िया थाने में मुकदमा अपराध संख्या 223/26 के तहत धारा 303(2), 317(2) और 317(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।


जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में जानकारी मिली, जिसके आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर चोरी के वाहनों की बरामदगी की गई।

Related

JAUNPUR 6922463302757391506

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item