बैंक ऑफ इंडिया ने विद्यालय में लगवाया RO सिस्टम, बच्चों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

 

जौनपुर। बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा जौनपुर द्वारा अपने 121वें स्थापना दिवस के अवसर पर इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल चकताली, सिरकोनी में विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से RO सिस्टम लगवाया गया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा जौनपुर के प्रबंधक निखिल कुमार गौड़ ने विद्यालय परिसर में RO सिस्टम का शुभारंभ किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि बैंक प्रबंधक निखिल कुमार गौड़ एवं ग्राम प्रधान सरविंद यादव द्वारा पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ऊषा सिंह एवं समस्त शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत मोमेंटो एवं अंगवस्त्रम भेंट कर किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।


अपने संबोधन में बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक निखिल कुमार गौड़ ने बैंक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि घर, समाज और विद्यालय के विकास के साथ गांव एवं देश के विकास में भी प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमें सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए समाज के हित में कार्य करना चाहिए।


ग्राम प्रधान सरविंद यादव ने अध्यक्षीय उद्बोधन में गांव एवं विद्यालय के विकास पर प्रकाश डाला। वहीं प्रधानाध्यापिका ऊषा सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की विशेषताओं और उसके विकास के सफर को साझा किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने सीमित संसाधनों से लगातार प्रयास करते हुए अपनी पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है।


कार्यक्रम में बैंक प्रबंधक निखिल कुमार गौड़ की धर्मपत्नी विजयलक्ष्मी, बैंक कर्मी रविशंकर एवं अरविंद सिंह, SMC अध्यक्ष रीता देवी, सदस्य आशा देवी, सुनीता यादव, इंदा, मीना, रोली गौड़ सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं रोली अस्थाना, रंजना तिवारी, पूनम राव, आशीष यादव, संतोष यादव, प्रशिक्षु काजल यादव, शालू यादव, आरती यादव तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका ऊषा सिंह ने किया। अध्यक्षीय अभिभाषण के उपरांत राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related

JAUNPUR 7953589146396319870

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item