तहसील दिवस पर लगेगा विशेष मतदाता कैम्प, छूटे नाम जुड़वाने का मिलेगा मौका

 

जौनपुर। तहसील दिवस के अवसर पर शनिवार 19 सितंबर को जिले की सभी तहसीलों में विशेष मतदाता कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इसमें अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित लोगों को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के साथ ही प्रविष्टियों में संशोधन और मृतक अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटवाने की सुविधा मिलेगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के क्रम में सभी उपजिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में जिन मतदाताओं का नाम किसी कारणवश शामिल नहीं हो सका है, उनसे फार्म-6 भरवाया जाएगा। मतदाता सूची में दर्ज किसी प्रविष्टि में संशोधन के लिए फार्म-8 तथा मृतक या दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फार्म-7 भरवाया जाएगा।

विशेष कैम्प के संबंध में जनसामान्य के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र मतदाता इसका लाभ उठा सकें। कैम्प में प्राप्त फार्म-6, 7 और 8 का विवरण उसी दिन शाम चार बजे तक उपलब्ध कराया जाना अपेक्षित है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल 19 सितंबर को ही नहीं, बल्कि प्रत्येक माह आयोजित होने वाले तहसील दिवस पर भी मतदाताओं से फार्म-6, 7 और 8 भरवाने के लिए विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

Related

JAUNPUR 8036352203729423771

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item