बेखौफ चोरों ने लाखों के जेवर पर फेरा हाथ, जांच में जुटी पुलिस
https://www.shirazehind.com/2026/09/blog-post_475.html
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के तरियारी गांव निवासी शीला खैरवार पत्नी संजय खैरवार रोजान्तर की भांति रविवार की रात खाना खा कर घर में सो गई आधी रात बाद अज्ञात चोर घर के पीछे से घुसकर चोरी की वारदात को बेखौफ होकर अंजाम दिये। सुबह नींद खुलने पर घर का सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। घर के पीछे जाकर देखने पर टूटा हुआ बक्सा पड़ा मिला। जांच करने पर दो पायल, चार बिछिया, एक लॉकेट, एक झुमका, हाफ करधनी, ताली-पिन समेत अन्य सामान गायब दिखे। देखते ही देखते चोरी की घटना आग की तरह गांव में फैल गयी। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस मौका—ए—वरदात का मुआवना किया। भुक्तभोगी ने चोरी हुई सामान की कीमत अनुमानित लाखों रूपये बताया। वहीं चोरी इस वारदात से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है।

