जौनपुर में आस्था एवं विरासत पर चोट, धार्मिक-ऐतिहासिक धरोहरों की तस्वीरों वाले आधा दर्जन LED बोर्ड क्षतिग्रस्त

 सद्भावना पुल के LED बोर्डों से छेड़छाड़ पर महादेव सेना ने खोला मोर्चा

जौनपुर। जौनपुर की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान को शहर के बीचों-बीच प्रदर्शित करने के लिये लगाये गये LED बोर्डों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद हड़कम्प मच गया है। सद्भावना पुल पर लगे 6 LED डिस्प्ले बोर्डों को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किये जाने का आरोप है। घटना को लेकर महादेव सेना ने कड़ा आक्रोश जताते हुये कोतवाली में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है।

इन LED बोर्डों पर जौनपुर की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया था। इनमें मां शीतला चौकिया धाम, मैहर देवी, बाबा जागेश्वर नाथ, बाबा केरवीर, ऐतिहासिक शाही किला, शाही पुल जैसी महत्वपूर्ण धरोहरों की आकृतियां शामिल हैं।
आरोप है कि कुछ अराजक तत्वों ने जान—बूझकर इन बोर्डों को निशाना बनाया और उनके साथ छेड़छाड़ कर उन्हें नुकसान पहुंचाया। घटना सामने आने के बाद महादेव सेना के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली।
महादेव सेना के विमल सिंह एवं सचिव मनीष सेठ ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को लिखित प्रार्थना पत्र देकर मामले की तत्काल जांच की मांग किया। साथ ही संगठन ने कहा कि यह सिर्फ LED बोर्ड को नुकसान पहुंचाने का मामला नहीं है, बल्कि सार्वजनिक सम्पत्ति और जौनपुर की धार्मिक एवं ऐतिहासिक पहचान से जुड़े प्रतीकों की सुरक्षा का भी सवाल है।

Related

JAUNPUR 4422575969955159014

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item