वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से धर्मेंद्र यादव होंगे प्रत्याशी, शिक्षक संघ की बैठक में सर्वसम्मति से नाम पर मुहर

 

जौनपुर।  विधान परिषद चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को बीआरपी इंटर कॉलेज, जौनपुर में संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाए जाने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय मंत्री कमल नयन ने की।


बैठक में विभिन्न खंड निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद चुनाव लड़ने के इच्छुक शिक्षक साथियों से प्राप्त आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया। संगठन के प्रांतीय महामंत्री रामकिशुन लोधी की ओर से वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रांतीय मंत्री कमल नयन ने प्रस्ताव को बैठक में रखा, जिस पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं शिक्षक सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन किया।


इस दौरान जिलाध्यक्ष राजकेशर यादव ने कहा कि शिक्षकों के प्रतिनिधित्व के लिए संगठन से जुड़े कार्यरत शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। संगठन का मानना है कि शिक्षकों की समस्याओं और उनके संघर्षों से सीधे जुड़े व्यक्ति ही सदन में उनकी आवाज को मजबूती से उठा सकते हैं।


जिला उपाध्यक्ष हौशिला प्रसाद पाल ने कहा कि शिक्षकों को अपने प्रतिनिधि का चयन करते समय उनके निरंतर संघर्ष और शिक्षक समस्याओं से जुड़े रहने को प्राथमिकता देनी चाहिए। जिला कोषाध्यक्ष रामनारायण बिंद ने धर्मेंद्र यादव को योग्य, कर्मठ, जुझारू, ईमानदार एवं संघर्षशील बताते हुए उनके नाम का समर्थन किया।


तहसीलवार प्रभारियों की भी घोषणा

बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर तहसीलवार जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। मछलीशहर तहसील का प्रभारी डॉ. कमला प्रसाद यादव तथा सह प्रभारी रामनारायण बिंद को बनाया गया। बदलापुर तहसील का प्रभारी रामसेवक कनौजिया और सह प्रभारी नीलेश यादव को बनाया गया। सदर तहसील की जिम्मेदारी डॉ. छोटे लाल यादव को तथा मड़ियाहूं तहसील का प्रभारी प्रदीप कुमार को बनाया गया।


बैठक में जिला संरक्षक डॉ. सुनील कांत तिवारी, जिला मंत्री रामसूरत वर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ. चंद्र सेन, डॉ. जीएन सिंह शाक्य, डॉ. नागेंद्र प्रसाद यादव, नीरज सिंह चौहान, डॉ. कमला प्रसाद यादव, संतोष कुमार सोनकर, अमित प्रजापति, अखिलेश यादव, ज्ञान प्रकाश सिंह, संतोष कुमार दुबे, अजीत चौरसिया, शैलेंद्र कुमार सरोज, डॉ. नवीन कुमार श्रीवास्तव, विजय प्रकाश गौतम, बांकेलाल प्रजापति, डॉ. छोटे लाल यादव, प्रदीप कुमार, राजेश यादव, मोहम्मद जावेद रजी, रविकांत, नंदलाल चौरसिया सहित अन्य शिक्षकों ने विचार व्यक्त किए।


इस अवसर पर रामपाल, भारत लाल यादव, अनिल कुमार सिंह, ओम प्रकाश यादव, अनुक्रोश सिंह, कुमार यादव, लालचंद बिंद, प्रमोद कुमार यादव, सूरज कुमार, रामसेवक कनौजिया, कृष्ण मोहन यादव, गुलाब यादव, राजेश कन्नौजिया, सिद्धार्थ यादव, इंद्रेश कुमार, राजकुमार, हरिकेश यादव, सुधाकर यादव, नागेंद्र कुमार, जयप्रकाश, रामानुज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक का संचालन मीडिया प्रभारी विनय सरोज ने किया।


Related

JAUNPUR 4746556861515176691

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item