देश के लिए प्राण देने वाला शहीद कभी नहीं मरता, हमेशा अमर रहता है : डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह

 


जफराबाद। देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद राकेश सिंह की 22वीं शहादत दिवस पर रविवार को गोपीपुर गांव स्थित आचार्य रमाशंकर विद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने शहीद राकेश सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बलिदान को याद किया।


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत मां की सेवा और रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाला सैनिक कभी मरता नहीं है, बल्कि देशवासियों के लिए सदैव अमर हो जाता है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के बलिदान के चलते ही देशवासी सुरक्षित और बेहतर भविष्य की कल्पना कर पाते हैं। हमें अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को अवश्य याद करना चाहिए।


भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले जांबाज सैनिकों को याद करना उनके बलिदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। देशवासी आज सैनिकों की बदौलत चैन की नींद सोते हैं। सैनिक देशवासियों की सुरक्षा और देशहित के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने में कभी पीछे नहीं हटते।


इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अमरेश रतन सिंह 'रंगीले', संतकुमार चौबे, अजित सिंह, रजनीश चौबे, अखिलेन्द्र सिंह सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती आरती अखिलेन्द्र सिंह ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह 'कामरेड' ने किया।


कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा शहीद राकेश सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इसके बाद अतिथियों ने शहीद की पत्नी सरोज सिंह को शाल भेंट कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर शहीद राकेश सिंह के पुत्र सुधीर सिंह और अश्विनी सिंह ने अपने पिता की स्मृति में अब तक शहीद स्थल का निर्माण न होने की पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहीद की स्मृति को स्थायी रूप देने के लिए उनके नाम पर शहीद स्थल बनाया जाना चाहिए। इस पर कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने उन्हें हरसंभव सहयोग और शहीद स्थल बनवाने का आश्वासन दिया। हालांकि, विधायक रहते हुए डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने शहीद राकेश सिंह के नाम पर गांव में प्रवेश द्वार का निर्माण कराया था।


कार्यक्रम में अवनीश चौबे, मनोज सिंह, रविन्द्र बहादुर सिंह, पीयूष सिंह, मिथिलेश सिंह, शिवशंकर सिंह, कमलेश प्रजापति, रायसाहब गौतम, गोरख प्रजापति, संजू गुप्ता, अजय मिश्र सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। अंत में शहीद के पुत्र सुधीर सिंह और अश्विनी सिंह ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

Related

JAUNPUR 646199523798360540

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item