सीता सिंह के निधन से प्रधानाचार्य परिषद में शोक की लहर, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में मंगलवार की शाम तीन बजे प्रधानाचार्य परिषद की बैठक अध्यक्ष डॉ. जंग बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रधानाचार्य परिषद के सदस्य एवं कुंवरदा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह की पूजनीय चाची सीता सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। निधन की सूचना मिलते ही प्रधानाचार्य परिषद के सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गई।


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक एवं डॉ. राकेश सिंह के मित्र डॉ. रमेश सिंह ने कहा कि दिवंगत सीता सिंह अत्यंत मृदुल स्वभाव की महिला थीं। समाजसेवा के क्षेत्र में भी उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन से पूरा समाज मर्माहत है। उनके निधन से हुई क्षति की भरपाई संभव नहीं है।


शोकसभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


शोकसभा में प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. जंग बहादुर सिंह, डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. उदय राज सिंह (अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य), डॉ. अनिल कुमार उपाध्याय (पूर्व प्रधानाचार्य खुदौली), डॉ. प्रमोद सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य मेहरावां), प्रदेश संरक्षक डॉ. रमेश सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह (प्रधानाचार्य बयालसी इंटर कॉलेज जलालपुर), डॉ. रामनयन सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज कुंवरपुर), डॉ. सत्य प्रकाश सिंह (प्रधानाचार्य तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज), डॉ. जय प्रकाश सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य जमुहाई), डॉ. सुधाकर उपाध्याय (पूर्व प्रधानाचार्य एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख), डॉ. सुभाष सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य बीआरपी इंटर कॉलेज), प्रधानाचार्य परिषद उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिपाठी (प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज बरसठी), नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश सिंह, परिषद के मंडलीय महामंत्री डॉ. जयप्रकाश सिंह 'बाबा', बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज बीबीपुर के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह, परिषद के जिला महामंत्री डॉ. संतोष दुबे (प्रधानाचार्य श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज रामनगर विधमौवा), इंटर कॉलेज सिरसी के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह, डॉ. आरडी सिंह, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मो. नासिर, डॉ. ओमप्रकाश शाही, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अनिल सिंह, प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज शंभूगंज, डॉ. रामानंद यादव, डॉ. बालेंदु त्रिपाठी, शिवशंकर सिंह, प्रधानाचार्य मुरारा अजय सिंह, प्रधानाचार्य मनीहा गोविंदपुर, डॉ. नीरज सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह (अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज समोदपुर), डॉ. ओमप्रकाश सिंह (प्रधानाचार्य अमहित), डॉ. आशीष सिंह (प्रधानाचार्य सिंगरामऊ), सुनील सिंह (प्रधानाचार्य चांदी गहना), जितेंद्र मौर्य (प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज हरखपुर), डॉ. शाहिद नईम (प्रधानाचार्य सबरहत), डॉ. अलमदार (प्रधानाचार्य रजा डीएम इंटर कॉलेज जौनपुर), डॉ. सर्वेश द्विवेदी (प्रधानाचार्य निभापुर), डॉ. आलोक सिंह (प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज रामदयालगंज), डॉ. अमित कुमार दुबे (प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज बिझवट), डॉ. संतोष कुमार सिंह (प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज सरोखनपुर), डॉ. रणजीत सिंह (प्रधानाचार्य पंचशील इंटर कॉलेज फतेहगंज), डॉ. अखिलेश पांडेय (प्रधानाचार्य सरस्वती इंटर कॉलेज जौनपुर), विपनेश श्रीवास्तव (अध्यापक जनक कुमारी इंटर कॉलेज जौनपुर) सहित जनपद के अनेक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


Related

JAUNPUR 2833507097370075183

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item