कुल्हाड़ी से मां-बेटे पर ह*मला करने वाला गिरफ्तार

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव में मछली के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में मां-बेटे पर कुल्हाड़ी से ह*मला करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी विवेक गौतम (20) पुत्र अशोक गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार को कुछ लोग मछली पकड़ने के बाद उसका आपस में बंटवारा कर रहे थे। इसी दौरान काम और मछली के हिस्से को लेकर विवेक गौतम और अमरजीत के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विवेक ने मंदिर के पास अमरजीत के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया तो बेटे को बचाने के लिए पहुंची उसकी मां हीरावती देवी के साथ भी मारपीट की गई जिससे दोनों घायल हो गये।

घटना के बाद हीरावती देवी की तहरीर पर स्थानीय थाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार को पुलिस ने बड़ेरी नहर के पास दबिश देकर विवेक गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिये।

Related

JAUNPUR 3637375858362807403

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item