आवास दिलवाने के नाम पर गहने की ठगी
जफराबाद।क्षेत्र के हौज पोखरा गांव निवासी एक महिला से एक ठग ने एक महिला से प्रधानमंत्री आवास दिलवाने के नाम पर उसके गहने ठग लिया।ठग मंगलसूत्र,कनफूल तथा पायल ले कर भाग गया।
उक्त गांव निवासी नारंगी देवी पत्नी मोहनलाल चौहान शुक्रवार को घर से कुछ दूर हौज टोलप्लाज़ा के पास बकरी चरा रही थी।उसी समय उसके पास बाइक से दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास आये।उन लोगों ने नौरंगी को बताया कि उसका प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है।आवास का चेक आया है।इसी सिलसिले में वह उसके घर गए थे।वहां उसके पति मोहनलाल चौहान ने उन्हें भेजा है।दोनो ठगों की बातों को सच मानकर नौरंगी चेक लेने के चक्कर मे उन दोनों के साथ बाइक पर बैठ गयी।दोनों उसे चौरी बाजार ले गए।वहां पर चेक दिलवाने के नाम उसका मंगलसूत्र,कनफुल व पायल उतरवाकर ले लिये।उसके बाद दोनों उसको एक दुकान पर बैठाकर भाग गए।काफी देर बाद जब दोनों नही आये तब महिला ने परेशान हो गयी।वह रोने चिलाने लगी।बाजार के लोग मौके पर जमा हो गए।उन लोगों ने महिला को उसके घर भिजवाया।पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया है।

