शहर की चंद्रिका सिंह कालोनी में आवागमन हुआ दूभर,कच्ची सड़क पर जमा है गंदा पानी

जफराबाद।शहर के कंहईपुर स्थित चंद्रिका सिंह कालोनी में बरसात के कारण आवागमन दूभर हो गया है।कालोनीवासियों को शहर की सुविधा मिंलने की बात तो दूर तक नही दिखाई पड़ रही।लोग गंदगी और बदबूदार सड़क पर जमे पानी से किसी प्रकार निकल रहे है।इतनी ज्यादा समस्या शायद ही शहर के किसी कालोनी की हो।स्थित बदतर है।लोग परेशान और आक्रोशित है।

ऊक्त कालोनी की एक नम्बर लेन की तो नगरपालिका ने नाली व इंटरलॉकिंग करवा दिया है।परंतु आठ से दस वर्ष बीत जाने के बाद भी कालोनी की अन्य लेन पर कोई काम नही हुआ है।कालोनी वासियों को आने जाने तथा घर के पानी निकासी की कोई व्यवस्था नही हुई।लोग कई बार नगरपालिका अध्यक्ष,मंत्री गिरीश चन्द्र यादव,डीएम सहित अन्य लोगों से मिलकर नाली सड़क जैसी अत्यधिक आवश्यक जरूरत के कार्य को करवाने की मांग करते रहे है।लेकिन कुछ नही हुआ।इस समय कालोनी के दो नम्बर लेन में तो बरसात के कारण स्थिति एकदम से नारकीय हो गयी है।कोई लेन में आने जाने से बच रहा है।कच्ची कीचड़ व गड्ढे से युक्त ऊक्त लेन की स्थिति काफी चिंतनीय है।लोग काफी आक्रोशित है।क्या शहर में रहकर इन मूलभूत जरूरत के कार्य नही होना जायज है।कालोनी के लोगों ने डीएम सहित सभी अधिकारियों को इस समस्या के निदान की मांग किया है।

Related

JAUNPUR 7070289847579508016

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item