हैदराबाद हिंदी जर्नलिस्ट्स सोसाइटी के अध्यक्ष अजय शुक्ल का जौनपुर में भव्य स्वागत
सौ से अधिक पत्रकारों ने पत्रकार मित्र मिलन समारोह में दी शुभकामनाएं, वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा—जौनपुर की शान हैं अजय शुक्ल
जौनपुर। हैदराबाद हिंदी जर्नलिस्ट्स सोसाइटी, तेलंगाना के अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद गृह जनपद जौनपुर पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल का पत्रकारों ने भव्य स्वागत किया। तेजस टूडे समूह के समूह संपादक रामजी जायसवाल के शेषपुर स्थित आवास पर आयोजित पत्रकार मित्र मिलन समारोह में सौ से अधिक पत्रकारों ने शिरकत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ पत्रकारों ने अजय शुक्ल के लंबे पत्रकारिता जीवन और सक्रियता की सराहना करते हुए उनके अध्यक्ष चुने जाने को जौनपुर के लिए गौरव बताया।समारोह में संपादक डॉ. ब्रजेश यदुवंशी ने अपनी हैदराबाद यात्रा के संस्मरण साझा किए। उन्होंने अजय शुक्ल की पत्रकारिता यात्रा की सराहना करते हुए हैदराबाद हिंदी जर्नलिस्ट्स सोसाइटी के महासचिव एम.ए. सरवर सहित सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया कि उन्होंने अनुभवी और कर्मठ पत्रकार को संस्था की जिम्मेदारी सौंपी।
आज तक के जिला संवाददाता राजकुमार सिंह ने कहा कि अजय शुक्ल तेज-तर्रार और साहसी पत्रकार हैं। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से जौनपुर का नाम उत्तर प्रदेश में रोशन किया और अब तेलंगाना में भी जिले की पहचान को नई ऊंचाई दे रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार संजय अस्थाना ने कहा कि अजय शुक्ल के साथ उनका 25 वर्षों से अधिक पुराना पत्रकारिता संबंध है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद हिंदी जर्नलिस्ट्स सोसाइटी का अध्यक्ष चुना जाना जौनपुर के पत्रकार समाज के लिए गौरव का विषय है।
वरिष्ठ पत्रकार हिम्मत बहादुर सिंह और राष्ट्रीय सहारा के हसनैन कमर ‘दीपू’ ने कहा कि अजय शुक्ल तेलंगाना में जौनपुर और उत्तर प्रदेश की पहचान हैं। पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले अजय शुक्ल के नेतृत्व में संस्था नई ऊंचाइयां हासिल करेगी।
समारोह के आयोजक एवं तेजस टूडे के समूह संपादक रामजी जायसवाल ने अजय शुक्ल के साथ दैनिक हिन्दुस्तान में काम करने के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पत्रकारिता में सक्रिय अजय शुक्ल ने अपनी कार्यशैली, सक्रियता और अलग अंदाज से विशिष्ट पहचान बनाई है।
संपादक मंडल के अध्यक्ष राकेशकांत पांडेय, नया सबेरा डॉट कॉम के अंकित जायसवाल, एनआईपी के ब्यूरो चीफ विद्याधर राय विद्यार्थी सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश सिंह, राजकुमार सिंह, संजय श्रीवास्तव एडवोकेट/पत्रकार और जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शम्भू सिंह ने अजय शुक्ल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वहीं शिराज ए हिंद डॉट कॉम के संस्थापक राजेश श्रीवास्तव, राकेशकांत पांडेय और हिम्मत बहादुर सिंह ने अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मान किया।
समारोह में तेजस टूडे के ब्यूरो चीफ अजय पांडेय, मो. सैय्यद अब्बास, शरद पाठक एडवोकेट, संजय शुक्ला, आनंद सिंह, भाजपा नेता इंजीनियर कृष्ण कुमार जायसवाल, जय आनंद श्रीवास्तव, संजीव चौरसिया, शुभांशू जायसवाल, वीरेंद्र सिंह, अंकित जायसवाल, सुजीत यादव, प्रमोद चौहान, अजीत चक्रवर्ती, जावेद अहमद, राज सैनी, शिक्षक हरिश्याम मौर्य, महेंद्र प्रजापति, राहुल प्रजापति, सर्वेश सिंह, वन्देश सिंह, अमित सिंह डब्बू, उमेश गुप्ता, समाजसेवी लाल बहादुर यादव नेपाली, चन्द्रशेखर निषाद बबलू, राहुल सिंह, पत्रकार अजीत सोनी, संजय चौरसिया, वैभव वर्मा, योगेश जायसवाल, अमन अग्रहरि, सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा, सोनी बेनवंशी, राजकुमार मौर्य, चन्द्र प्रकाश तिवारी, किशन रावत समेत बड़ी संख्या में संपादक, पत्रकार, छायाकार और समाजसेवी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन समूह संपादक रामजी जायसवाल ने किया। अंकित जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि शुभांशू जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

