पाॅक्सो एक्ट के आरोपी भाई बहन को पुलिस ने किया गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2026/09/blog-post_367.html
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के नयाबाद हौज गांव निवासी सगे भाई बहन को पुलिस ने बुधवार की शाम को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।दोनों पॉक्सो एक्ट में वांछित थे।
पांच अगस्त को किशोरी के परिजन ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि उन दोनो पर मुकदमा दर्ज कराया था।जहा युवक पर छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास व बहन पर ऊक्त घटना में सहयोग का आरोपी बनाया गया था।घटना के दौरान किशोरी किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर भाग गयी थी। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक चिंता राय ने अभियुक्त को बुधवार की दोपहर में नयाबाद हौज गांव से मनोज पुत्र झारेलाल व सपना पुत्री झारे लाल को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सतेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि ऊक्त मामले में दोनो वांछित थे।

