स्ववित्त पोषित शिक्षकों ने नवागत कुलपति का किया स्वागत, डीए की लंबित मांग पूरी होने पर सौंपा आभार पत्र

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्त पोषित शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नवागत कुलपति का स्वागत एवं अभिनंदन किया। संघ ने पूर्व में स्ववित्त पोषित शिक्षकों की लंबित डीए की 540 रुपये की मांग पूरी होने पर कुलपति को आभार एवं धन्यवाद पत्र सौंपा।


संघ के अध्यक्ष डॉ. अवनीश कुमार सिंह (टीडी कॉलेज) के नेतृत्व में महामंत्री डॉ. संजय कुमार तिवारी (मड़ियाहूं पीजी कॉलेज), उपाध्यक्ष डॉ. रविकांत सिंह तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य डॉ. बृजेश कुमार श्रीवास्तव (सहकारी पीजी कॉलेज) समेत अन्य पदाधिकारियों ने कुलपति से मुलाकात की।


इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्ववित्त पोषित शिक्षकों की अन्य लंबित समस्याओं की ओर भी कुलपति का ध्यान आकृष्ट कराया। इनमें वरिष्ठता सूची तैयार किए जाने और पीएचडी से संबंधित मांगें प्रमुख रहीं।


कुलपति ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके क्रमबद्ध समाधान का आश्वासन दिया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि छात्र और शिक्षक हित में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उठाए जाने वाले सकारात्मक कदमों में शिक्षक संघ हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

Related

JAUNPUR 4682073254337232737

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item