स्मार्ट और स्वच्छ कैंपस के लिए विद्यार्थियों ने पेश किए नए आइडिया

 सेवा संकल्प अभियान के तहत गांधी स्मारक पीजी कॉलेज में प्रतियोगिता आयोजित

जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज, समोधपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्मार्ट एवं स्वच्छ कॉलेज कैंपस’ विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक महाविद्यालय परिसर के निर्माण को लेकर अपने रचनात्मक विचार, सुझाव और मॉडल प्रस्तुत किए।


प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त परिसर, हरित कैंपस, जल संरक्षण और डिजिटल सुविधाओं से जुड़े विभिन्न अभिनव विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन और स्मार्ट कैंपस की अवधारणा के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।


महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रणजीत कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्वच्छ और स्मार्ट कैंपस केवल संस्थान की सुंदरता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, अनुशासन और सामाजिक चेतना विकसित करने का माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के संयोजक डॉ. लालमणि प्रजापति तथा सहसंयोजक विकास कुमार यादव और जितेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को परिसर को स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट बनाने में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर प्रो. राकेश कुमार यादव, डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. अविनाश वर्मा, डॉ. अवधेश मिश्रा, डॉ. आलोक प्रताप सिंह बिसेन, डॉ. जितेंद्र सिंह समेत महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

Related

JAUNPUR 3119139550530329948

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item