एसपी के आदेश पर एक माह बाद मुकदमा हुआ दर्ज
https://www.shirazehind.com/2026/09/blog-post_699.html
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के नवाबाद जंगल (बदलपुर) गांव निवासी एक महिला को उसके पड़ोसियों ने एक माह पूर्व मारपीट कर घायल कर दिया।उस समय पुलिस ने कार्यवाही नही किया था। पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर प्रार्थनापत्र देकर मामले में कार्यवाही करने की मांग किया था।एसएसपी ने मामले में आदेश थानाप्रभारी को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था।जिस पर पुलिस ने बुधवार को मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।
ऊक्त गांव निवासी रीमा देवी पत्नी रामसरन को उसके पड़ोसियों द्वारा 15 अगस्त को मार पीट दिया गया था। आरोप है कि उक्त मारपीट में महिला का हांथ भी टूट गया है। जलालपुर थाना पुलिस ने मामले में तीन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

