पड़ोसियों ने माँ बेटे को लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल

 


जफराबाद।क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर पड़ोसियों ने माँ बेटे को पीटकर घायल कर दिया।आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दिया।

उक्त गांव की निवासी बबिता देवी पत्नी गुलाबचंद निषाद व उसके बेटे कन्हैया निषाद को  13 सितंबर को पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी पूनम देवी पत्नी रमेश निषाद अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गाली गलौज देने लगी। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।जिससे बबिता और उसका बेटा कन्हैया घायल हो गए।बबिता ने उसी दिन डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। प्राथमिक उपचार के बाद  बुधवार को थाने पर तहरीर दी।पुलिस ने घायल महिला बबिता देवी की नामजद तहरीर के आधार पर बुधवार को आरोपी पूनम देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related

JAUNPUR 4808772921238640271

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item