डॉ. अखिलेश श्रीवास्त के निधन से प्रधानाचार्य परिषद में शोक की लहर, शोकसभा में भावुक हुए साथी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। प्रधानाचार्य परिषद जौनपुर के सम्मानित सदस्य एवं औंका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव का शनिवार सुबह करीब 10 बजे हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से प्रधानाचार्य परिषद सहित शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को परिषद ने शिक्षा जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव के निधन पर शनिवार शाम तीन बजे जनक कुमारी इंटर कॉलेज जौनपुर में प्रधानाचार्य परिषद की शोकसभा आयोजित की गई। परिषद के अध्यक्ष डॉ. जंगबहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने दिवंगत प्रधानाचार्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोकसभा में उनके मित्र बयालसी इंटर कॉलेज जलालपुर के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह ने डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव के साथ बिताए संस्मरणों को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि डॉ. श्रीवास्तव विद्वान, मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वह सभी के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहते थे। उनका निधन केवल उनके परिवार की ही नहीं, बल्कि शिक्षा जगत और समाज की भी अपूरणीय क्षति है।
डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव की शवयात्रा एवं अंतिम संस्कार शनिवार 19 सितंबर की रात आठ बजे रामघाट, जौनपुर में किया जाएगा। उन्होंने सभी साथियों से अंतिम विदाई में शामिल होने का आग्रह किया।
प्रधानाचार्य परिषद ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शोकसभा में परिषद के अध्यक्ष डॉ. जंगबहादुर सिंह, डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. उदयराज सिंह, डॉ. अनिल कुमार उपाध्याय, डॉ. प्रमोद सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह, डॉ. रामनयन सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश सिंह, डॉ. जयप्रकाश सिंह 'बाबा', डॉ. सुधाकर उपाध्याय, डॉ. सुभाष सिंह, परिषद के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिपाठी, रमेश सिंह, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, परिषद के जिला महामंत्री डॉ. संतोष दुबे, डॉ. आरडी सिंह, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मो. नासिर, डॉ. ओमप्रकाश शाही, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. रामानंद यादव, डॉ. बालेंदु त्रिपाठी, शिवशंकर सिंह, अजय सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, डॉ. आशीष सिंह, सुनील सिंह, जितेंद्र मौर्य, डॉ. शाहिद नईम, डॉ. अलमदार, डॉ. सर्वेश द्विवेदी, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. अमित कुमार दुबे, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. अखिलेश पांडेय, विपनेश श्रीवास्तव सहित जनपद के अनेक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

